{"_id":"5ae629734f1c1b84028b7347","slug":"152503333112-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान से उड़ी छत, दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान से उड़ी छत, दीवार ढही
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
शनिवार देर शाम आई आंधी-तूफान से कालसी क्षेत्र में एक मकान की टीन की छत उड़ गई और दीवार ढह गई। हालांकि दीवार ढहने से एक दिव्यांग बच्ची बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है।
कालसी बाजार निवासी गोपाल वर्मा के अनुसार शनिवार देर शाम करीब आठ बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान घर की छत उड़ गई। छत उड़ने के बाद घर की एक दीवार भी भराभर कर ढह गई। इस दौरान घर में मौजूद दिव्यांग पुत्री बाल-बाल बच गई। वहीं दीवार ढहने से घर में रखे खाने-पीने के सामान के अलावा सारा सामान बर्बाद हो गया। गोपाल के मुताबिक बीते साल भी तेज आंधी-तूफान से मकान की दीवार ढह गई थी। तहसीलदार एसपी उनियाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।