{"_id":"5ae35e254f1c1b85028b6d51","slug":"152485021420-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर बच्चों पर शिक्षक करें अतिरिक्त मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर बच्चों पर शिक्षक करें अतिरिक्त मेहनत
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षा विभाग के मिशन कोशिश की समीक्षा की गई। बैठक में जनपदस्तरीय अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों एवं डायट के ब्लॉक मेंटर्स ने प्रतिभाग किया।
डायट चड़ीगांव में हुई बैठक में अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल एसपी खाली ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधार एवं छात्र नामांकन वृद्धि के लिए किए जा रहे संयुक्त प्रयास ‘मिशन कोशिश’ को कार्ययोजना के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण करने का आह्वान किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने सीखने के प्रतिफल कार्यक्रम के बारे में बताया कि मासिक परीक्षा में जो बच्चा किसी विषय में कमजोर रहता है, उसे उस विषय का विशेष अभ्यास कराया जाए। कक्षा 1 से 12 तक यह कार्य किया जाना है। डायट के प्राचार्य डीएस आर्य ने बताया कि प्रति सप्ताह डायट में मिशन कोशिश की समीक्षा होनी है। इसलिए विद्यालयों की अनुश्रवण आख्या समय पर उपलब्ध कराई जाए। मिशन कोशिश की अभी तक 70 फीसदी उपलब्धि प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम का संचालन विश्वबंधु चंदोला ने किया। इस मौके पर डा. एनपी उनियाल, जगमोहन कठैत, शकुंतला कंडारी, रेनू, शिवानी, एमएल आर्य, पीएल भारती, आलम आदि उपस्थित थे।