{"_id":"5ae35e244f1c1b87098b6a92","slug":"152485021210-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर में चौपहिया वाहनों को मिलेगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर में चौपहिया वाहनों को मिलेगा पास
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अब गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में कोई भी अपना चौपहिया वाहन खड़ा नहीं कर पाएगा। प्राक्टर बोर्ड की ओर से विवि के छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को पार्किंग सिक्योरिटी पास दिए जाएंगे। पास वाले वाहन स्वामी ही बिड़ला परिसर में वाहन खड़े कर पाएंगे।
विवि के बिड़ला परिसर में आम वाहनों के खड़े किए जाने से छात्रों के साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब नियंता बोर्ड ने इस समस्या से निजात पाने के लिए उपाय निकाल लिया है। बिड़ला परिसर के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि विवि के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्रों को विवि प्रशासन की ओर से चौपहिया वाहन पार्किंग के लिए सिक्योरिटी पास जारी किए जाने के लिए समस्त विभागों को आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। पास के लिए संबंधित व्यक्ति आवेदन पत्र विवि के सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। प्रो. बहुगुणा ने कहा कि पास व्यवस्था से पार्किंग समस्या का निस्तारण होगा।