{"_id":"5ae35b604f1c1b9e098b6e38","slug":"152484950410-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य निर्माण को शुरू होगा जन जागरुकता अभियान, राज्य में आयोजित होंगी गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य निर्माण को शुरू होगा जन जागरुकता अभियान, राज्य में आयोजित होंगी गोष्ठी
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजधानी संघर्ष समिति की ओर से आयोजित गैरसैंण संवाद कार्यक्रम में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर राज्यभर में जन जागरूकता अभियान चलाएगी।
नगरपालिका सभागार में आयोजित गैरसैंण संवाद कार्यक्रम में राजधानी संघर्ष समिति के सदस्य व भाकपा माले के नेता इंद्रेश मैैखुरी ने कहा कि राज्य निर्माण के कई वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का चयन न हो पाना सरकार की पहाड़ के प्रति संवेदना को प्रदर्शित करता है। अब सशक्त जन आंदोलन की आवश्यकता है। मोहित डिमरी ने कहा गैरसैंण राजधानी निर्माण को लेकर युवाओं में असमंजस की स्थिति है। गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं को गैरसैंण राजधानी निर्माण के लिए एकजुट किया जाएगा। प्रदीप सती ने राजधानी निर्माण की मंशा को लेकर स्थिति स्पष्ट की। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस पूर्व से गैरसैंण राजधानी की पक्षधर रही है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, भूपाल सिंह रावत, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मालती हालदार, गजेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सती, गीता बिष्ट, अनूप सिंह, संदीप सिंह और सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।