फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली में क्षत्रपों को दुर्ग बचाने की चुनौती

थराली में क्षत्रपों को दुर्ग बचाने की चुनौती

Fri, 27 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
थराली में क्षत्रपों को दुर्ग बचाने की चुनौती

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली में उपचुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं। खासतौर पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के सामने दुर्ग बचाने की चुनौती है। वर्ष 2002 में हुए पहले निर्वाचन से लेकर अब तक हुए चुनावों में तीन बार (वर्ष 2002, 2007, 2017) भाजपा और एक बार (2012) कांग्रेस ने बाजी मारी है।
भाजपा विधायक मगन लाल शाह के निधन से खाली हुई थराली सीट पर 28 मई को मतदान होना है। इसके लिए 3 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक चुनाव प्रक्रिया में केवल कांग्रेस ने ही उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा जहां अभी सर्वे की बात कह रही है। वहीं अन्य राजनीतिक दलों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने यहां पूर्व विधायक डा. जीतराम को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी और पूर्व विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को चुनाव समन्वय समिति में रखकर नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। वहीं भाजपा ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को यहां चुनाव प्रभारी बनाया है। सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट ने विधानसभा क्षेत्र के नारायणबगड़, थराली और देवाल में कार्यकर्ताओं की बैठकें कर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाई हैं। अभी अन्य दल यहां उपचुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि 2012 और वर्ष 2017 में यहां उक्रांद, सपा, बसपा, प्रजामंडल पार्टी सहित वामदलों ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


कोट
प्रदेश में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। सीमांत क्षेत्रों के लिए कई विकास योजनाएं क्रियान्वित की है। देश में मोदी सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रत्याशी पर पार्टी और संगठन फैसला करेगा। - महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रभारी भाजपा और विधायक बदरीनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के पैमाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। सड़क, बिजली और पानी जैसी योजनाओं के लिए सरकार पैसा नहीं दे रही है। गैरसैंण जैसे मुद्दे पर सरकार पूरी तरह उदासीन है। महंगाई को रोकने में केंद्र और प्रदेश सरकार नाकाम रही है। थराली विधानसभा में जनता कांग्रेस का साथ देगी। - डा. एपी मैखुरी, सदस्य कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed