{"_id":"5ae35b4c4f1c1b330a8b6ed8","slug":"15248494841713-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 13
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गरीब और सुविधा से वंचित वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष्मान भारत बीमा योजना का लाभ मिलेगा। चमोली जिले में 13800 परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में योजना के क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीएम आशीष जोशी ने कहा कि आगामी पांच मई को आयुष्मान दिवस पर जरूरतमंदों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आयुुष्मान भारत बीमा योजना के प्रचार पर जोर देने के निर्देश दिए। एनएचएम के डीपीएम दीपक खंडूड़ी ने कहा कि वर्ष 2011 की सामाजिक, आर्थिक व जातीय जनगणना के अनुसार गरीब व पिछड़े परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। चमोली जिले में आयुष्मान योजना से 13800 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा, अपर जिलाधिकारी मदन सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. पंकज जैन, डा. मयंक बडोला आदि मौजूद थे।