{"_id":"5ade11924f1c1b23338b49a9","slug":"152450293115-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली उपचुनाव पर कोरकमेटी का शुरू हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली उपचुनाव पर कोरकमेटी का शुरू हुआ मंथन
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां आयोजित चुनाव कोर कमेटी की बैठक में चुुनावों को लेकर मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।
जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी महेंद्र भट्ट ने चुनावों की रूपरेखा रखी। कहा गया कि मंगलवार को विधानसभा के पांचों मंडलों में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। पांच दिनों तक होने वाले इन कार्यक्रमों में दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट जनता दरबार लगाएंगे, जिसमें जिला, तहसील और ब्लाक स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 2 बजे के बाद मंडल, न्याय पंचायत, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ संरचना तैयार की जाएगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कोर कमेटी के सदस्य सभी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर उपचुनावों पर चर्चा करेंगे। बैठक में ओएसडी उर्बादत्त भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, वरिष्ठ नेता रिपुदमन सिंह, पूर्णकालिक सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।