{"_id":"5ada54704f1c1be2798b5581","slug":"152425790514-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट के विरोध में लोगों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट के विरोध में लोगों ने निकाली जागरूकता रैली
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को पछवादून जन कल्याण संगठन के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन ने बायाखाला, प्रगति विहार क्षेत्र में लोगों को प्लांट से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी किया। वक्ताओं ने कहा कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोग सांस की बीमारी के शिकार होने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही दुर्गंध में तेजी से इजाफा होने लगा है। शिकायत के बाद भी अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। घरों में भी लोगों को मास्क पहन कर रहना पड़ रहा है। क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। कहा यदि जल्द ही दुर्गंध पर रोक नहीं लगती तो लोगों को आर-पार की लड़ाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। रैली में रविंद्र भट्ट, सुलोचना देवी, रवि कुमार, महेंद्र चौधरी, प्रमिला देवी, सुमाली बिष्ट, उमा रानी, रेणुका देवी, पुष्पा देवी, ललित चतुर्वेदी, रामकिशोर, राजकुमार सिंह रावत, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।