फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौड़ी जनपद में हिल पेट्रोलिंग यूनिट की 7 टीमें गठित का शुभारंभ-compat

पौड़ी जनपद में हिल पेट्रोलिंग यूनिट की 7 टीमें गठित का शुभारंभ-compat

Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी जनपद में हिल पेट्रोलिंग यूनिट की 7 टीमें गठित का शुभारंभ-compat

विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी जनपद की हिल पेट्रोलिंग यूनिट (एचपीयू) का मंगलवार को यहां शुभारंभ किया गया। एचपीयू कोई भी घटना होने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करेगी। जनपद में एचपीयू की सात टीमें गठित की गई हैं।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी जगतराम जोशी ने हरी झंडी दिखाकर एचपीयू का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में एचपीयू की सात टीमें गठित की गई हैं। जनपद के थानों में इनकी तैनाती की जाएगी। प्रत्येक टीम में चार सिपाही होंगे। इस टीम में शामिल जवानों को आपदा, प्राथमिक उपचार और राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया है। कोई भी घटना होने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी। एचपीयू की वर्दी भी पुलिस वर्दी से अलग होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिस सारथी अभियान के तहत परिचय पत्र भी वितरित किए। एसएसपी ने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी 20 मित्र बनाएगा। जनता के बीच पुलिस का विश्वास कायम रहे और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके, इस उद्देश्य से पुलिस सारथी बनाए गए हैं। मौके पर करीब 30 से पुलिस सारथी बने लोगों को पहचान पत्र वितरित किए गए। सीओ धन सिंह तोमर ने कहा कि एसएसपी की पहल पर चलाए गए अभियानों से पुलिस की एक नई छवि लोगों के बीच बनी है। कोतवाली निरीक्षक एनएस बिष्ट ने बताया कि श्रीनगर में करीब 600 पुलिस सारथी बनाए गए हैं। संचालन सतपुली थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed