{"_id":"5acfc7824f1c1b4a3e8b4c37","slug":"15235664691-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने बड़थ्वाल के कार्यों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने बड़थ्वाल के कार्यों को किया याद
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री स्व. विनोद बड़थ्वाल की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इसके साथ ही बड़थ्वाल द्वारा प्रदेश के हित के लिए किए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हरिद्वार रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्व. बड़थ्वाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़ ने कहा कि स्व. बड़थ्वाल ने 1992 में क्रांति रथ के माध्यम से प्रदेश की जनता को अलग राज्य के लिए जागरुक किया।
कहा कि उनके प्रयास से ही यूपी सरकार में उत्तराखंड राज्य का प्रस्ताव पास हुआ। देहरादून में स्पोर्ट्स कॉलेज और डोईवाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना उन्हीं के प्रयासों से संभव हो पाई। पार्टी प्रवक्ता अतुल यादव ने कहा कि बड़थ्वाल ने बेरोजगार युवाओं के लिए भी अनेक कार्य किए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर ने कहा कि बड़थ्वाल को सिद्धांतवादी नेता के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, राजपाल यादव, शकुंतला शर्मा, अंजू कश्यप, चंद्रा कश्यप, सोमदत्त, साधना आदि मौजूद थे।