फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा : 19 काउंटरों पर मिलेगी पंजीकरण सुविधा

चारधाम यात्रा : 19 काउंटरों पर मिलेगी पंजीकरण सुविधा

Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा : 19 काउंटरों पर मिलेगी पंजीकरण सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के फोटोमीट्रिक पंजीकरण करने वाली कंपनी ने 18 अप्रैल से शुरू होने वाली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। कंपनी इस बार तीर्थनगरी के बीटीसी परिसर में यात्रियों के पंजीकरण के लिए चार काउंटर और बढ़ाने जा रही है। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम्स कंपनी के बीटीसी परिसर स्थित केंद्रीय कार्यालय में यात्राकाल में रजिस्ट्रेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कार्यालय के केंद्रीय प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि इस बार यात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बताया कि तीर्थनगरी के फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र में चार रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही इसके लिए दो पंजीकरण मोबाइल वैन का भी सहयोग लिया जाएगा। बताया कि इससे पहले बीटीसी परिसर में 15 काउंटर थे। भीड़भाड़ अधिक होने पर श्रद्धालुओं को घंटों में लाइनों में लगना पड़ता था। इस बार चार काउंटर नये बनाए गए हैं, जहां पर यात्री चारधाम यात्रा के लिए अपना फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed