{"_id":"5acfc7774f1c1b663d8b4cdd","slug":"15235664582011-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा को 11 वाहनों को जारी किए ग्रीन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा को 11 वाहनों को जारी किए ग्रीन कार्ड
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
संभागीय परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत बृहस्पतिवार को कर दी है। इस दौरान निर्विघ्न यात्रा के लिए सिद्धपीठ भद्रकाली माता की पूजा-अर्चना व एआरटीओ कार्यालय में हवन किया गया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को पहले दिन तकनीकी परीक्षण के बाद 11 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किया गया। बृहस्पतिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला की अगुवाई में विभागीय कर्मचारियों ने मुनिकीरेती स्थित सिद्धपीठ भद्रकाली मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नारियल तोड़कर माता से चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन की कामना की।
उधर हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान सहायक संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अरविंद यादव ने यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया। जांच के बाद मानक पूरे करने वाले वाहनों के संचालकों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए। पहले दिन तकनीकी जांच के बाद 11 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए, जिनमें पांच बस व छह छोटे वाहन शामिल हैं। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत चौहान, विजेंद्र प्रसाद अवस्थी, नवीन सकलानी, यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, नवीन चंद रमोला, प्यारेलाल जुगलाण, कलम सिंह आदि मौजूद थे। सहायक परिवहन अधिकारी डा. अनीता चमोला ने बताया कि यात्रा में संचालित वाहनों का ग्रीन कार्ड दो महीने के लिए वैद्य होगा। वैद्यता समाप्त होने पर चेकपोस्ट पर प्रवेशपत्र की प्रति दिखाने के बाद ही ग्रीन कार्ड का नवीनीकरण होगा।
क्या हैं ग्रीन कार्ड के मानक
- वाहन में आगे के दोनों टायर नए होने चाहिए।
- वाहन के वाइपर ठीक से काम करते हों।
- वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था हो।
- एलायमेंट, इंजन की स्थिति मानकों के अनुरूप हो।
- इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन
- ग्रीन कार्ड की वैद्यता
ग्रीन कार्ड का निर्धारित शुल्क
भारी वाहन - 600 रुपये
मीडियम वाहन - 400 रुपये
हल्के वाहन - 200 रुपये