{"_id":"5acfc49e4f1c1b1e3d8b4f42","slug":"15235657309-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को न्याय पाने का अधिकार: विनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को न्याय पाने का अधिकार: विनीत
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन ने विधिक साक्षरता एवं जागरुकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बाड़वाला और कालसी क्षेत्र में लोगों को बाल, महिला और श्रम कानूनों के बारे में जानकारी दी।
तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और जीआईसी बाड़वाला में डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित कर लोगों को अधिकारों की जानकारी दी गई। सचल दल प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि संविधान के तहत सभी को न्याय पाने का अधिकार है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आज भी कई ऐसी महिलाएं जो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। होटल और ढाबों में बच्चों से श्रम कराया जाता है। लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें, इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस मौके पर अमिताभ, रोहित आदि मौजूद रहे।