{"_id":"5acfc49b4f1c1bbb3d8b4ddc","slug":"15235657261-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी क्षेत्र में तीन दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी क्षेत्र में तीन दिन से पेयजल संकट
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
छावनी परिषद के नलकूप का पंप खराब होने से क्षेत्र में तीन दिन से पानी की संकट बना है। क्षेत्र की करीब दो हजार की आबादी पानी की बूंद-बूंद को तरस रही हैं। लोगों को चंदा एकत्र कर ग्वासा पुल से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी तीर्थ कुकरेजा, भोपाल सिंह, कुंवर सिंह, सुनील गुलाटी, संजय जैन आदि ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन नलों से पानी नहीं आया। वहीं, बुधवार दोपहर को केवल 15 मिनट ही पानी आया। पानी न आने की वजह से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह किमी. दूर ग्वासा पुल से एक हजार रुपये खर्च कर एक हजार लीटर पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, गरीब लोग 2 किमी दूर डाक बंगला स्थित हैंडपंप से सिर पर पानी ढो कर ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब से कैंट प्रशासन ने नलकूप से पानी लिफ्ट करना शुरू किया है, तब से उन्होंने मेन लाइन से मिलने वाले पानी पर ध्यान देना बंद कर दिया है। इस कारण नलकूप का पंप खराब होने से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है। बताया कि अधिकारी और जन प्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि हर साल गर्मियों में यह समस्या उत्पन्न होती है। जल्द समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
नलकूप का पंप खराब होने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। पंप को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। मेन लाइन के पानी के लिए छावनी परिषद अध्यक्ष से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
- जोंस विकास, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद