फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अभिभावकों ने किया स्कूल में हंगामा

अभिभावकों ने किया स्कूल में हंगामा

Fri, 13 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने किया स्कूल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

शिमला बाईपास रोड स्थित एक स्कूल में छात्रों पर प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगा है, इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन का घेराव कर एनसीआईटीई की किताबों से पढ़ाई कराने की मांग की। इस दौरान प्रबंधन और अभिभावकों केे बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। अभिभावकों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य सुनील पुंडीर के नेतृत्व में अभिभावकों ने पलक पब्लिक स्कूल के प्रबंधन का घेराव कर हंगामा किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व प्रबंधन ने बच्चों को प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें खरीदने के निर्देश दिए थे, इस बीच सरकार ने एनसीईआरटी की किताबें लागू करने के निर्देश जारी कर दिए। आरोप लगाया कि अभिभावकों ने जब प्रबंधन से एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की मांग की तो उनसे बदसलूकी शुरू कर दी गई। आरोप लगाया कि प्रबंधन जबरन प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें लागू करने का दबाव बना रहा है। वहीं, स्कूल के डायरेक्टर दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि अभिभावकों को सिर्फ वो किताबें प्राइवेट पब्लिकेशन की खरीदने के लिए कहा गया है, जिनका पाठ्यक्रम एनसीईआरटी डिजाइन नहीं करता है। हंगामा करने वाले अभिभावकों में सुरेंद्र तोमर, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, आशीष कुमार, कलम सिंह, रवि रावत, भगत सिंह, रियाजुद्दीन, कविता, प्यारो, सुनीता, रेखा, निशा, रीना, रेनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed