{"_id":"5acf93dc4f1c1b843d8b4c38","slug":"1523553247670-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग/श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवप्रयाग व कीर्तिनगर ब्लाक में पेयजल, सिंचाई और लोनिवि की 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि टिहरी से प्रतापनगर को जोड़ने वाले पुल डोबरा-चांठी पुल के लिए एकमुश्त 86 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। सीएम ने कहा कि फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों व गरीबों का खाद्यान्न हजम करने वालों को जेल में डाला जाएगा।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नैखरी (चंद्रबदनी) में शौर्य दीवार का अनावरण, रणखेत (जामणीखाल) कृषि ऋण मेला और चौरास में यूथ क्लब के 10वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने रणखेत और चौरास में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया। रणखेत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 3.10 करोड़ रुपये के कृषि सहायता ऋण चेक लाभार्थियों को बांटे। उन्होंने टिहरी जिले में 21 अस्पतालों को टेली मेडिसिन से जोड़ने पर डीएम टिहरी सोनिका की प्रशंसा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ चंद्रबदनी पहुंचकर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि 17 वर्ष में इतना बजट कभी नहीं मिला जितना वर्तमान सरकार ने एक वर्ष में दिया है। उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ने क्षेत्रीय विधायक विधायक विनोद कंडारी ने 25 सूत्री मांग सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जनता दर्शन में लोग मायूस
देवप्रयाग। रणखेत में आयोजित जनता दर्शन का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिला। जनता दरबार के नाम पर राजस्व विभाग की ओर से ली गई शिकायती पत्रों का कोई संज्ञान नही लिया गया। शिकायतों पर सुनवाई न होने से जनता मायूस हो गई।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
उत्तराखंड परिवहन निगम की देवप्रयाग-जाखणीधार बस सेवा फिर से शुरू होगी।
चंद्रबदनी मंदिर पैदल मार्ग पर शेड लगेंगे।
बागवान पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन।
राजकीय महाविद्यालय नैखरी में पुस्तकालय के लिए 700 पुस्तकें और फर्नीचर दिए।