फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यवेक्षकों के सामने कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

पर्यवेक्षकों के सामने कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

Wed, 11 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों के सामने कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। निकाय चुनावों की तैयारी के लिए यहां पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुुनावों में जीत हासिल करने के टिप्स दिए। इस दौरान हुई बैठकों में आरक्षण के नियमों के अनुसार दावेदारों ने दावेदारी जताई। गौचर नगर पालिका में जहां 13 ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की वहीं कर्णप्रयाग में 15 ने पार्टी से टिकट मांगा। कर्णप्रयाग के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिशुपाल लाल ने सामान्य और आरक्षित दोनों दशाओं में टिकट की दावेदारी की।

बैठक में पर्यवेक्षक प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र शाह और पूर्व विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सामान्य सीट पर शिशुपाल लाल, महेश खंडूड़ी, देवराज रावत, पुष्कर रावत, दिनेश थपलियाल, राजा चौहान, रामकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी सामान्य महिला में अनीता नेगी और मनोरमा देवली, आरक्षित पुरुष में गजपाल सोनी, शिशुपाल लाल, जितेंद्र कुमार और मोहन लाल ने दावेदारी की। आरक्षित महिला वर्ग में सुशीला भारती ने टिकट के लिए दावेदारी की। बैठक में हरिष्कृष्ण भट्ट, हरीश सती, सुभाष रावत, रेनू नेगी, वीरेंद्र रावत राजेंद्र सगोई आदि मौजूद थे। दूसरी ओर गौचर में आयोजित बैठक में सामान्य में संदीप नेगी, मुकेश नेगी और अजय किशोर, सामान्य महिला में इंदू पंवार, लीला रावत, रोशनी नेगी और सुरेशी देवी, एससी पुरुष में मदन लाल, धूमी लाल, शिव लाल, राजकपूर और हरीश कुमार ने पार्टी का टिकट मांगा तो एससी महिला में शिवी देवी और सुरेशी देवी ने दावेदारी की। वार्ड सदस्य के लिए 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की। इस दौरान नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, सुनील पंवार सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed