फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान हुआ तेल कलश

लक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान हुआ तेल कलश

Wed, 11 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान हुआ तेल कलश

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गाड़ू घड़ा यात्रा बुधवार को दोपहर एक बजे डिम्मर गांव पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। गांव की चौंरी में गाड़ू घड़ा और भगवान नारायण की पूजा की। इसके बाद गाड़ू घड़ा और भगवान नारायण की मूर्ति को गांव के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक परंपराओं के साथ विराजमान किया गया। 26 अप्रैल तक गाड़ू घड़ा और नारायण की पूजा होगी। 27 अप्रैल को गाड़ू घड़ा यात्रा जोशीमठ के लिए रवाना होगा।
डिम्मर पहुंची गाड़ू घड़ा यात्रा का समिति के लोगों और ग्रामीणों ने भव्य और पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद भगवान नारायण की मूर्ति और गाड़ू घड़ा को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान किया गया। भक्तों ने चारधाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न करने की मनौती की। इससे पूर्व मंगलवार रात को कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर पहुंची यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। वहीं डिम्मर में कर्णप्रयाग के रामकृष्ण भट्ट की ओर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, रविग्राम पाखी पंचायत के अध्यक्ष ज्योतिष डिमरी, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, नरेशे डिमरी, अनुज डिमरी, पंकज डिमरी और शिव प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


डिम्मर में गेस्टहाउस के लिए भूमि पूजन
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव में बदरी-केेदार मंदिर समिति 15 लाख की लागत से गेस्टहाउस का निर्माण करा रही है। बुधवार को डिम्मर गांव में गेस्टहाउस निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सहायक अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि यहां अभी गेस्टहाउस के लिए 15 लाख की स्वीकृति है यदि जरूरत होगी तो धनराशि को बढ़ाया जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि पद्मश्री वैज्ञानिक और ग्रामीण विजय प्रसाद डिमरी ने अपने पिता पूर्व विधायक स्व. घनश्याम डिमरी की स्मृति में गेस्टहाउस के लिए भूमि दान दी है। 11 अप्रैल को ही पूर्व विधायक स्व. घनश्याम डिमरी की पुण्य तिथि भी होती है। इस अवसर पर अवर अभियंता मधुसूदन जुयाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed