{"_id":"5acd1ee34f1c1b613e8b4781","slug":"152339223120-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन समाप्त
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
उत्तराचंल बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी डोईवाला का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। बिजली कर्मचारी विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए चार दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। मांगें माने जाने के बाद कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
उत्तराचंल बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी की ओर से बिजली कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर चार दिनों से आंदोलन कर रहे थे। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर मंगलवार को कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। बिजली कर्मचारी संघ की ओर से खंडीय अध्यक्ष ऋषिराम क्षेत्री, जेएस राणा, तीरथ सिंह नेगी, वीर सिंह, माणिक कुमार आदि ने विभिन्न मांगें रखीं। मुख्य रूप से पद के अनुरूप कार्य लेने के संबंधी उपखंड अधिकारियों को मूल पदानुसार कार्य लेने के लिए निर्देश के बाद संगठन ने आंदोलन समाप्त कर दिया। वार्ता के दौरान ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता समेत उत्तराचंल बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। खंडीय कमेटी के सचिव राजेश कृषाली और वरिष्ठ नेता हरीश चंद शर्मा ने आंदोलन में सहयोग करने वालों का आभार जताया है।