फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम रावत की नौ ग्रामसभाओं में लगेगी वाईफाई चौपाल

सीएम रावत की नौ ग्रामसभाओं में लगेगी वाईफाई चौपाल

Tue, 10 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीएम रावत की नौ ग्रामसभाओं में लगेगी वाईफाई चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र की नौ ग्रामसभाएं विजन डिजीटल इंडिया के तहत जल्द वाई-फाई से कनेक्ट होंगी। इन गांवों के लोग गूगल, यू-ट्यूब, नौकरी सर्च, बिल जमा करने, नेट सर्फिंग सहित सोशल मीडिया की सुविधा कम चार्जेस देकर हासिल कर सकेंगे। प्रत्येक ग्रामसभा में हाईस्पीड वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए छह से आठ हॉट स्पॉट पोल लगाए जाएंगे। वर्ष- 2016 में दुधली निवासी अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुधली गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खुलवाने के लिए पत्र भेजा था, जिसके साथ ही ग्रामसभा दुधली को पेपरलैस बनाने के लिए डिजिटलाइजेशन किया जाना है। सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया पीएम को भेजे गए पत्र के बाद दुधली ग्रामसभा को हॉट-स्पॉट से जोड़ा जाना है।
बताया गया कि ग्रामसभा को हॉट स्पॉट सुविधा देने के लिए उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री की उपलब्ध नहीं हो पाई, जिसके चलते दुधली समेत डोईवाला क्षेत्र की आठ ग्रामसभाओं को वाई-फाई से कनेक्ट करने की योजना तैयार की गई है, जिसमें दुधली समेत नौ ग्रामसभाओं में चालू माह के अंत तक वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। अजय कुमार ने नौ ग्रामसभाओं में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन


इन ग्रामसभाओं में लगेगी वाईफाई चौपाल
ग्रामसभा दुधली, माजरीग्रांट, जीवनवाला, भानियावाला, सिमलासग्रांट, मारखमग्रांट, डोईवाला, नागल ज्वालापुर, लच्छीवाला।

यह होंगे टैरिफ प्लान
10 रुपये- 500 एमबी, 10 दिन
25 रुपये - 2 जीबी, 15 दिन
50 रुपये- 4.5 जीबी, 28 दिन
90 रुपए- 8.5 जीबी, 28 दिन
100 रुपए- 12 जीबी, 28 दिन
250 रुपए- 25 जीबी, 28 दिन
500 रुपए- 60 जीबी, 28 दिन
950 रुपए- 125 जीबी, 28 दिन

इसी माह से मिलेगी सुविधा
ग्रामसभा दुधली समेत डोईवाला की नौ ग्रामसभाओं को वाई-फाई से कनेक्ट किया जाना है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अप्रैल माह के अंत तक सभी नौ ग्रामसभाओं में वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनील अरोड़ा, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएसी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed