{"_id":"5aca7cba4f1c1be76b8b4752","slug":"15232196465-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने स्पीकर का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने स्पीकर का फूंका पुतला
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के दून तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्पीकर पर अपने बेटे को उपनल के माध्यम से जल संस्थान में नियम विरुद्ध सहायक अभियंता पद पर नौकरी दिलाने को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा बताया। इस दौरान एनएसयूआई व कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पीकर का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर स्पीकर के संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। कहा कि एक ओर मोदी सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पकोड़े-चाय बेचकर स्वरोजगार अपनाने की बात करती है, दूसरी ओर भाजपा सरकार के मंत्री अपने बेटों को सरकारी महकमों में नियम विरुद्ध नियुक्तियां दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति, जितेंद्र पाल पाठी, संजय गुप्ता, मधु जोशी, ऋषभ कुमार, जयपाल, सोनू पांडे, सौरभ वर्मा, संजय प्रजापति, इमरान खान, प्रवीन गर्ग, सागर नौटियाल, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।