{"_id":"5aca49294f1c1b5c6b8b46a8","slug":"15232064456-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया साइबर ठगी से बचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया साइबर ठगी से बचने का आह्वान
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के निर्देश पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस थाना प्रभारियों की ओर से चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को महिला व बाल अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम व विदेशों में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी संबंधी अपराधों के बारे में बताया गया।
गोपेश्वर के मंडल में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कुंदन राम ने कहा कि साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें बैंक ठगी की घटनाएं सर्वाधिक हो रही हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। पुलिस और जनता के बीच आपसी सामंजस्य पर भी चर्चा हुई। पुलिस की ओर से जन जागरूकता के लिए ग्रामीणों को कलेंडर भी बांटे गए।