{"_id":"5aca483d4f1c1be66b8b4660","slug":"15232062086150-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीने के पानी के लिए नहीं भटकेंगे गुलाबकोटी के 150 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीने के पानी के लिए नहीं भटकेंगे गुलाबकोटी के 150 परिवार
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित गुलाबकोटी गांव के ग्रामीणों को गर्मियों में पीने के पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। गांव के लिए टीएचडीसी ने 42.36 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण करवाया है। जल संस्थान गोपेश्वर के माध्यम से निर्मित पेयजल योजना से सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस योजना से गांव के 150 परिवारों की पानी की समस्या दूर हो गई है।
बदरीनाथ हाईवे के समीप स्थित गुलाबकोटी गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। टीएचडीसी के अधिकारियों ने इस समस्या को उच्च अधिकारियों के सामने रखा। तब वर्ष 2017 में सामुदायिक कार्य एवं कौशल विकास कार्यक्रम के तहत टीएचडीसी मुख्यालय की ओर से गुलाबकोटी पेयजल योजना के निर्माण को संस्तुति दी। टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने बताया कि गुलाबकोटी पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा कर पानी की सप्लाई शुरू करवा दी गई है। योजना को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है। अब ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी।