{"_id":"5ac655a44f1c1bd3618b595b","slug":"1522947496432-compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा तैयारियों के लिये मंदिर समिति की 32 सदस्यीय टीम बदरीनाथ पहुंची-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा तैयारियों के लिये मंदिर समिति की 32 सदस्यीय टीम बदरीनाथ पहुंची-compat
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ/जोशीमठ। बदरी-केदार की यात्रा तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बीकेटीसी की दो टीमें दोनों धामों में पहुंची। दोनों टीमें धामों में मंदिर की साज-सज्जा, रंग-रोगन, आवासीय व्यवस्था, बर्फ हटाने का काम और सभी यात्रा व्यवस्थाएं जुटाएंगी।
29 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने सहायक अभियंता गिरीश देवली के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम को केदारनाथ के लिए रवाना किया। टीम में मंदिर सुपरवाइजर युद्धवीर सिंह पुष्पवाण, उमेश शुक्ला, जीतपाल चौधरी, मदन धर्मवाण, शिशुपाल बजवाल सहित समिति के स्वयं सेवक और मजदूर शामिल हैं। कार्याधिकारी जमलोकी ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय और कॉफी के साथ भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। धाम में यात्रा व्यवस्थाएं जुटाने के लिए बीकेटीसी की दूसरी 32 सदस्यीय टीम जोशीमठ नृसिंह मंदिर से सुबह साढ़े नौ बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में दल दोपहर बाद करीब चार बजे धाम पहुंची।