फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधिवक्ताओं ने पोखरी की जनता को दी कानूनी जानकारी

अधिवक्ताओं ने पोखरी की जनता को दी कानूनी जानकारी

Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने पोखरी की जनता को दी कानूनी जानकारी

विज्ञापन
पोखरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की ओर से मेला मैदान में बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सिविल जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि कानून साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों में जनता को कानूनी अधिकारों का ज्ञान होता है। सभी को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कहा कि असहाय और गरीब तबके के लोगों के लिए प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता की निशुल्क व्यवस्था की जाती है।

शिविर में विभागीय अधिकारियों ने जनता को अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं। शिविर के दौरान रुपकुंड सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पेंशन अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी और बार संघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह बर्तवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed