{"_id":"5ac655984f1c1b9a618b5894","slug":"15229474841-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसकाल में जारी शासनादेशों पर शीघ्र कार्य करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसकाल में जारी शासनादेशों पर शीघ्र कार्य करें सरकार
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। कहा कि यदि संगठन उन्हें लोकसभा प्रत्याशी घोषित करती है तो वे इस जिम्मेदारी को स्वीकार करेंगे और जनता के बीच जाएंगे।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नर्सिंग कॉलेज भवन के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हेलीकॉप्टर सेवा ठप हो गई है। उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है। कहा कि सीमांत चमोली जिले के लिए सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से जारी शासनादेशों पर शीघ्र कार्य शुरू करे और गोपेश्वर में बेस अस्पताल खोलने के बाद ही मेडिकल कॉलेज खोला जाए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगराण, राजेंद्र सिंह नेगी, पुष्पा नेगी, जगमोहन सिंह रावत, सैन सिंह, प्रमोद बिष्ट, हरेंद्र राणा और संदीप भंडारी आदि मौजूद थे।