फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाले की जांच अंतिम चरण में

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाले की जांच अंतिम चरण में

Thu, 05 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाले की जांच अंतिम चरण में
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एलटीसी प्रकरण में पुलिस जांच अंतिम चरण में हैं। पुलिस 2010 से 2014 तक एलटीसी का फायदा लेने वाले सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के टिकटों की जांच कर रही है। एलटीसी मामले में गबन के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इसमें किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

सोसाइटी फार रिव्यूलोशन अगेस्ट करप्शन के संतोष ममगांई ने वर्ष 2014 में एलटीसी (लीव ट्रेवलिंग कनसेंशन) के तहत घोटाला किए जाने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मुकदमे की जांच अंतिम चरण में है। पुलिस ने एलटीसी का फायदा लेने वाले सभी शिक्षकों के एयर इंडिया से टिकट मांगे हैं। जो एक दो दिन में उपलब्ध हो जाएंगे। टिकटों के मिलान से स्पष्ट हो जाएगा कि किसने सामान्य टिकटों पर यात्रा कर एलटीसी टिकट का भुगतान लिया। कोतवाल ने बताया कि जांच अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed