{"_id":"5ac653c14f1c1bf5618b5a5c","slug":"15229470137-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडर टैक्सी समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडर टैक्सी समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दी चेतावनी
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अलकनंदा कमांडर टैक्सी समिति ने यात्रा काल में अन्य प्रदेशों के ट्रैवल्स कंपनी के वाहनों के संचालन पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। समिति की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है।
बृहस्पतिवार को अलकनंदा कमांडर टैक्सी समिति के वाहन स्वामियों ने यात्रा सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की। इस मौके पर चालकों व वाहन स्वामियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए पहाड़ के वाहन चालक साल भर से इंतजार करते है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी व उपेक्षा के चलते हरिद्वार में कुछ ट्रैवल्स एजेंसियां अन्य प्रदेशों के वाहनों को हायर कर यात्रा में लगा देते है। ऐसे में यहां के वाहन स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने चेताया कि अगर इस बार भी यात्रा सीजन में बाहरी वाहनों को यात्रा में लगाया गया तो वाहन स्वामी हड़ताल करेंगे। ज्ञापन भेजने वालों में समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत, योगेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह नेगी, धनवीर सिंह जस्यारी आदि शामिल थे।