फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव में पार्टी युवा प्रतिनिधित्व को देगी तरजीह

निकाय चुनाव में पार्टी युवा प्रतिनिधित्व को देगी तरजीह

Thu, 29 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पार्टी युवा प्रतिनिधित्व को देगी तरजीह

विज्ञापन
गोपेश्वर। भाजयुमो की ओर से नगर में मिलेनियम वोटर महाअभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मोर्चे की नगर इकाई की ओर से नगर के पचास नए वोटरों सांची, रिया, संदीप, राकेश, अंकित, दीपक, कमल, अमित मिश्रा, आयुष, प्रदीप आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने संयुक्त रूप से किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में पार्टी की ओर से युवा प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया जाएगा। मिलेनियम वोटर अभियान के तहत पूरे देशभर के नए मतदाताओं को मोर्चे से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही। मेडिकल शिक्षा के शुल्क में वृद्धि को लेकर उन्होंने सरकार से वार्ता करने की बात कही। इस मौके पर मोर्चे की जिलाध्यक्ष नवल भट्ट, नगर अध्यक्ष दीपक भट्ट, गजेंद्र रावत, रघुवीर बिष्ट, राजेंद्र ममगाईं, सतेंद्र असवाल, विनोद कनवासी, वीरेंद्र असवाल, अमित मिश्रा, कुशदीप सिंह और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed