{"_id":"5abd1bfc4f1c1bf1618b45b2","slug":"152234317117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में छह जगहों पर धधक रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में छह जगहों पर धधक रहे जंगल
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली जिले में अभी तक केदारनाथ वन प्रभाग का 8.32 हेक्टेयर और बदरीनाथ वन प्रभाग का 12.62 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से स्वाह हो चुका है। बृहस्पतिवार को पिंडर, नंदप्रयाग और चमोली रेंज के अंतर्गत छह स्थानों पर जंगल सुलगते रहे। पिंडर रेंज के लोहाजंग के जंगलों की आग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच गई है। बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर तो गए हैं, लेकिन आग की लपटें तेज होने से देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
जिले में वनाग्नि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ, अलकनंदा और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग में एक सौ क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं। 553 वाचरों की नियुक्ति की गई है, जो हर वक्त वनाग्नि की घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर का कहना है कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक लगाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार रडार से आग की घटनाओं की त्वरित जानकारी मिल रही है, जिसके बाद मौके पर वन कर्मियों को भेजा जा रहा है। ग्रामीणों से भी वनों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया है।
विगत पांच सालों में वनाग्नि का आंकड़ा----(आंकड़े हेक्टेयर में )
वर्ष बदरीनाथ केदारनाथ नंदा देवी अलकनंदा
2013 6.50 4.00 0.75 --
2014 39 46 5.00 0.50
2015 5.50 10.50 1.00 0.41
2016 166 231.75 9.50 68.20
2017 26.80 18.00 1.50 11.30
2018 12.62 8. 32 -- -- (29 मार्च तक)