{"_id":"5ab959364f1c1b57408b51bc","slug":"152209669716-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कटापत्थर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अंजली (17) पुत्री बिशन सिंह सोमवार को बच्चों के साथ हाईटेंशन लाइन के नीचे खेल रही थी। उस लाइन के नीचे एक पेड़ है। खेल-खेल में अंजली फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी। इस दौरान हवा चलने से पेड़ की टहनियां हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। जिससे पेड़ में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर अंजली बुरी तरह झुलस गई और नीचे जा गिरी। यह देख वहां खेल रहे बच्चे सहम गए। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन अंजली को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय निवासियों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। क्षेत्र में कई ऐसे पेड़ हैं जो हाईटेंशन लाइन को टच कर रहे हैं। जिससे आगे भी बड़े हादसे हो सकते हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में जल विद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को विभागीय नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।