फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओएफसी ब्रेक, 50 गांवों की संचार सेवा ठप

ओएफसी ब्रेक, 50 गांवों की संचार सेवा ठप

Tue, 27 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ओएफसी ब्रेक, 50 गांवों की संचार सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
बीएसएनएल की ओएफसी ब्रेक होने से तहसील क्षेत्र की संचार सेवा ध्वस्त हो गई। बैंक, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र, डाकघरों में भी कामकाज प्रभावित रहा। दूर-दराज से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
चकराता मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुबह आठ बजे दारागाड़ के पास ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबिल) ब्रेक हो गई। हनोल, बागी और त्यूनी में लगे मोबाइल टावरों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे पूरे तहसील क्षेत्र की संचार सेवा चरमरा गई। यहां अन्य कोई सर्विस प्रोवाइडर न होने के कारण दुर्गम ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों का संपर्क कट गया। सरकारी दफ्तरों में कामकाज को लेकर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दीप नौटियाल, दिनेश नौटियाल, बारू आदि का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर सड़क निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी ब्रेक हो जाती है। जिसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। उन्होंने क्षेत्र में अन्य सर्विस प्रोवाइडरों की सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केबिल को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। देर शाम तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed