{"_id":"5ab807af4f1c1b8e778b7a08","slug":"152201028912-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागौरी और सिद्धिदात्री को पूजने मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागौरी और सिद्धिदात्री को पूजने मंदिरों में उमड़े भक्त
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
क्षेत्र के देवी मंदिरों में रविवार को मां के आठवें महागौरी और नौवें सिद्धिदात्री रूप की पूजा-अर्चना की गई। वहीं राम जन्म का उत्सव मनाया गया। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी पर रविवार को सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। भक्तों ने देवी मां को पूजने के बाद उन्हें नैवेद्य, चुनर, पुष्प चढ़ाए और आरती उतारी। घरों में हवन और पूजन के बाद कन्या भोज के दौर चले। कन्याओं को हलुवा, पूड़ी और चने का भोग लगाकर लोगों ने व्रत खोला। सुबह से शुरू हुई पूजा-अर्चना और भोज का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
कालसी स्थित काली माता मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां के दर्शन और पूजन के साथ कन्याओं को भोज कराने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंदिरों में देवी मां का मेवो, रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार हुआ। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बाड़वाला, विकासनगर, डाकपत्थर, सेलाकुई, सहसपुर समेत पूरे पछवादून और जौनसार बावर के विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान किए गए। सुबह के समय अष्टमी और इसके बाद नवमी मनाई गई। लाइन जीवनगढ़ स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों पर लोग जमकर झूमे।
भए प्रकट कृपाला दीनदयाला....
विकासनगर(ब्यूरो)। रामनवमी पर श्री हनुमद्धाम सेवा समिति की ओर से बालकांड का आयोजन किया गया। दोपहर 12 से श्री राम जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर ओम प्रकाश खंडूरी, जीवन चंद भट्ट, अध्यक्ष विष्णु महावर, सुरेंद्र सैनी, विद्या प्रकाश शर्मा, रमेश चंद उनियाल, जीवन चंद कांडपाल, अमित नेगी, सियाराम गुप्ता, प्रकाश शर्मा, सोमा देवी, सरोज महावर, दिनेश अग्रवाल, राजेश, विरेंद्र, बलवीर, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राम जन्मोत्सव पर बांटे उपहार
विकासनगर(ब्यूरो)। झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम में भी धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया गया। राम चरितमानस पाठ के समापन पर हवन आहूत किया गया। सीताराम का पंचोपचार पूजन किया गया। कन्याओं को भोज कराकर उन्हें उपहार दिए गए। मंदिर के संरक्षक बाबा हठयोगी ने लोगों के मंगल की कामना की। इस मौके पर पंकज किशोर गौड़, अजय गोयल दिगंबर लोधी, मीता सिंह, एनडी भट्ट, जेपी मित्तल, पं. कन्हैया चमोली, पं. अतुल कृष्ण, अर्जुन सिंह भंडारी, विकास आदि मौजूद रहे।