{"_id":"5ab687714f1c1b8f778b7382","slug":"152191192111-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग बना नया डेंजर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग बना नया डेंजर जोन
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड के कार्य के चलते बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों हेलंग खतरनाक जोन बन गया है। यहां चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे हैं। हाईवे किनारे भी चट्टान से छिटका टनों मलबा पसरा हुआ है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। चट्टान की कटिंग से दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी हुई है। जोशीमठ क्षेत्रवासियों ने ऑलवेदर रोड का कार्य रात के समय करने की मांग उठाई।
ऑलवेदर रोड के तहत हेलंग के समीप चट्टानी भाग पर इन दिनों मशीन से कटिंग कार्य चल रहा है, जिससे यहां सड़क संकरी और खतरनाक हो गई है। चट्टान से नुकीले पत्थर हाईवे पर छिटक रहे हैं। विजय प्रसाद, महेंद्र सिंह और मनोज का कहना है कि ऑलवेदर रोड का कार्य रात के समय किया जाना चाहिए, जिससे दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रहे। हेलंग में सुबह से ही हाईवे पर कार्य हो रहा है, जिससे जोशीमठ से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे वाहनों को लंबे समय तक रोका जा रहा है। जाम के कारण लोगों का शेड्यूल बिगड़ रहा है। साथ ही हाईवे पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने तक हाईवे के खतरनाक जगहों का सुधारीकरण कार्य कर लिया जाएगा। यात्रा के दौरान कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।