{"_id":"5ab687564f1c1b92778b7381","slug":"152191189410-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने काटे एक दर्जन हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने काटे एक दर्जन हरे पेड़
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। चिपको नेत्री गौरा देवी के क्षेत्र में वनों की रक्षा करने वाले नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से दुर्लभ प्रजाति के छोटे-बड़े करीब एक दर्जन पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया है। पार्क प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ों के कटान की बात कही है।
प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी के आवास के पीछे बुरांश और पंय्या के छोटे-बड़े करीब एक दर्जन पेड़ थे, जिन्हें शुक्रवार को वन प्रभाग की ओर से काट दिया गया। इधर, पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि ये पेड़ आवास के लिए खतरे का सबब बने हुए थे। विभागीय कार्रवाई के बाद ही पेड़ों का कटान किया गया है।