{"_id":"5ab684974f1c1bbf758b7374","slug":"152191119116-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ीसैंण से देश और दुनिया को मिले हरित क्रांति का संदेश: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ीसैंण से देश और दुनिया को मिले हरित क्रांति का संदेश: सीएम
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भराड़ीसैंण। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण में हरियाली को विकसित करने के लिए वन और उद्यान विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। कहा कि भराड़ीसैंण में हरियाली विकसित करने को फूलों और अन्य पौधों का रोपण करना होगा, ताकि प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी हरित क्रांति का संदेश दे सके।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार सुबह भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में बने कैबिनेट मंत्रियों, अधिकारियों और विधायकों के आवासों का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि मां भराड़ी देवी और दूधातोली पर्वत शृंखलाओं के बीच बसे इस भराड़ीसैंण को पर्यावरण संरक्षण के मॉडल के तौर पर भी विकसित करना होगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव राधिका झा आदि मौजूद थे।
एक साल पूरे होने पर स्पीकर ने बांटी मिठाई
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरे करने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में मिठाई बांटी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने विस अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं अन्य मंत्रियों ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।
विज्ञापन
इंदिरा हृदयेश को दी जन्मदिन की बधाई
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश को जन्मदिन की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को पुष्प गुच्छ भेंट कर लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, वन मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं अन्य मौजूद थे।