{"_id":"5ab5321d4f1c1ba3238b6d4e","slug":"152182454012-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। फीस बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने विधानसभा सत्र कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिवालीखाल बैरीकेड पर ही रोक दिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण से भराड़ीसैंण कूच किया। मोहन भंडारी ने कहा कि मेडिकल पाठ्यक्रमों की फीस लगातार बढ़ाई जा रही है, जिससे गरीब और निर्बल वर्ग के बच्चों को मेडिकल कोर्स करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नारेबाजी के साथ गाड़ियों में जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुग्तमा बैरियर पर रोक दिया। यहां से एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए दिवालीखाल बैरियर पर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें यहां से आगे नहंी जाने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव दीपक सिंह रावत, लोक सभा महासचिव दीपक सिंह रावत, चमोली के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, नितिन रावत और सौरभ रावत आदि शामिल थे।