{"_id":"5ab0264f4f1c1bbe758b65dd","slug":"152149383418-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को लेकर नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार के एक साल को उपलब्धि विहीन बताकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि साल भर में सरकार ऐसा कुछ नही कर सकी जिसे उपलब्धि कहा जा सके। सोमवार को कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता देहरादून रोड़ पर एकत्रित हुए। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर चौक पर जुलूस के रूप में पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के पुतले को जलाकर रोष जताया।
आयोजित सभा में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि सरकार जिस घोषणा पत्र का संकल्प पूरा करने की बात कह रही है, उसमें विकास के नाम पर कुछ नही है। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु थापा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को पराजय मिलना बदलाव का संकेत है। कहा कि बिजली, पानी जैसे ज्वलंत समस्याओं से त्रस्त जनता के सामने भाजपा जश्न मना रही है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में महेश रावत, अनिल सैनी, पन्ना लाल गोयल, महेश लोधी, मनमोहन नौटियाल, अखलाक साबरी, अनीस, सोमनाथ, राहुल सैनी, सावन राठौर, आरव नेगी, राजेश शिंगरी, संजय लोधी, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।