फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिन में ट्रांजिट कंपाउंड से खोखे हटाने के निर्देश

15 दिन में ट्रांजिट कंपाउंड से खोखे हटाने के निर्देश

Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
15 दिन में ट्रांजिट कंपाउंड से खोखे हटाने के निर्देश
ब्यूरो/ऋषिकेश। अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने सोमवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह कंपाउंड में पसरे सैकड़ों अवैध खोखों को देखकर बिफर गए। संयुक्त रोटेशन समिति के प्रतिनिधियों की बसों के लिए बीटीसी परिसर में जगह नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को 15 दिन में कंपाउंड से अवैध खोखों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपाउंड में बसों की पार्किंग की स्थिति देखी। इस दौरान कंपाउंड में लगे अवैध खोखों में जगह-जगह चल रही वाहन वर्कशॉप को देख वह बिफर गए। उन्होंने कहा कि कंपाउंड चारधाम यात्रा के संचालन के लिए बनाया गया है, न कि अवैध खोखों को सजाने के लिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने निरीक्षण कर खोखा स्वामियों को खुद ही कंपाउंड खाली करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जेसीबी के साथ 15 दिन बाद उन्हें हटाने की चेतावनी भी दी। इस बाबत उन्होंने एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को कंपाउंड में लाउडस्पीकर के माध्यम से खोखा स्वामियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। कंपाउंड में अचानक निरीक्षण पर पहुंचे अपर आयुक्त को देखकर अनधिकृत खोखा संचालकों में हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed