{"_id":"5aaaa4344f1c1bb7758b5892","slug":"15211328415-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होने वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ब्लाक सभागार में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में कार्ययोजनाओं से जुड़े कर्मियों और अधिकारियों को अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी कई जानकारियां दी गईं।
कार्यशाला में स्वजल परियोजना प्रबंधन के लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत कूड़ा निस्तारण का काम होना है। इसके तहत गांवों में जल निकास नाली, कूड़ा निस्तारण केंद्र, गंदे पानी के लिए सोखता गड्ढा सहित जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के काम होने हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से कई कार्य होंगे, जिसके लिए ग्राम पंचायतों से जुड़े हुए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट, स्वयं सेवी संस्था से गिरीश नौटियाल, एडीओ पंचायत एमएम नगवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।