{"_id":"5aa9594b4f1c1bbb758b575e","slug":"152104812619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल हीरोज बना प्रथम राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का हीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल हीरोज बना प्रथम राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का हीरो
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में आयोजित स्व. पूरन चंद उनियाल स्मृति प्रथम राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब गढ़वाल हीरोज दिल्ली ले उड़ी। गढ़वाल हीरोज ने फाइनल मैच में उत्तराखंड पुलिस को बेहद रोमांचकारी मैच में 2-1 से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खिलाड़ियों को ट्राफी और पारितोषिक वितरित किए।
बुधवार को अदिति न्यास की ओर से आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गढ़वाल हीरोज दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस के बीच हुआ। इस मैच मेें दोनों टीमों में कड़ा संघर्ष हुआ। मैच के 13 वें मिनट में दिल्ली के शशांक ममगांई (टिकारी) ने पहला गोल दाग दिया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस को कई बार गोल करने के मौके मिले, लेकिन विपक्षी के गोल पोस्ट के नजदीक पहुंचते ही खिलाड़ी सफल नहीं हो पाए। 83 वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी का डी के अंदर हैंड होने पर उत्तराखंड पुलिस को पेनल्टी शूट का मौका मिला। पुलिस के शेर सिंह ने एक गोल ठोककर मैच को 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित 90 मिनट तक गोल न होने पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिला। 97 वें मिनट में फाउल होने पर दिल्ली को फ्री किक मिल गई। दिल्ली के अनूप थापा ने बॉल गोल पोस्ट में डाल दी। इसके बाद दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। जिस पर दिल्ली 2-1 से विजेता रहा। विजेता टीम को ट्राफी और 1 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये व ट्राफी दी गई।
इन खिलाडिय़ों को मिले पुरस्कार
गढ़वाल हीरोज दिल्ली के शंशाक ममगांई सबसे अधिक गोल (3 गोल) करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें ट्राफी और गोल्ड मेडल दिया गया। गढ़वाल इलेवन पौड़ी के नीरज भंडारी बेस्ट प्लेयर, उत्तराखंड पुलिस के वीरेंद्र पांडेय बेस्ट गोलकीपर और एलएनआईपी ग्वालियर फेयर प्ले टीम घोषित की गई।
विज्ञापन
जीआईएंडटीआई मैदान को बचाया जाएगा
श्रीनगर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहा कि जीआईएंडटीआई मैदान को स्टेडियम के रुप में सुरक्षित रखने के लिर रेलवे से वार्ता की जाएगी। दरअसल आयोजन समिति अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने मंत्री से मांग करते हुए बताया था कि मैदान को सात साल के लिए रेलवे ने यार्ड के लिए अधिकृत किया है। इससे यहां बच्चे खेल नहीं पाएंगे। डा. रावत ने बताया कि श्रीनगर के गोला बाजार में 51 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगेगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। अप्रैल माह से श्रीनगर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर संयोजक बीरेंद्र नेगी, सचिव विजय उनियाल, महेश गिरि, लखपत भंडारी और संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।