फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिनी बैंकों में हड़ताल, लोग परेशान

मिनी बैंकों में हड़ताल, लोग परेशान

Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मिनी बैंकों में हड़ताल, लोग परेशान
कर्णप्रयाग। मिनी बैंकों और साधन सहकारी समितियों में हड़ताल से ग्रामीण परेशान हैं। खास तौर पर जिनके परिवार और घर में बेटे, बेटी की शादी हैं, उन परिवारों को अपना ही जमा पैसा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पैसा समय पर नहीं मिलने से तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। ऋण के लिए आवेदन करने वाले तथा खाद लेने वाले किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साधन सहकारी समितियों के सचिव सातवें वेतनमान सहित तीन सूत्री मांगों और मिनी बैंकों में कार्यरत कर्मी जिला कैडर बनाने सहित न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग को लेकर 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। पोखरी ब्लाक के ज्येष्ठ उपप्रमुख बीरेंद्र सिंह बर्त्वाल का कहना है कि कई लोगों के परिवार में अप्रैल माह में शादियां हैं, जिन्हें अपना जमा पैसा नहीं मिल पा रहा है। बर्त्वाल ने बताया कि सिवाई गांव के दलबीर सिंह राणा और चंद्र सिंह रावत की बेटी की शादी है। जबकि सिवाई के ही सुरेंद्र सिंह राणा के बेटे और ऐरास गांव के विजयपाल कोली की बेटी का विवाह अप्रैल माह में होना है, लेकिन इन लोगों को मिनी बैंक से अपना ही जमा पैसा नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं किसान ऋण के लिए आवेदन करने वाले किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्त्वाल ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द व्यवस्थाएं नहीं की तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इधर साधन सहकारी समिति के जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल का कहना है कि जिले की सभी मुख्य समितियों और बैंकों में काम काज शुरू किए जाने की व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। हालांकि कर्मियों की कमी के चलते दिक्कतें होंगी। साथ ही समीतियों के संचालक मंडल और अध्यक्षों की बैठक बुलाकर जल्द वैकल्पिक व्वयस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन भी अटकी
पीपलकोटी। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल अब आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। हड़ताल के कारण जहां पेंशनरों को वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वहीं, खाद और ऋण वितरण कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। सहकारी मिनी बैंक उपभोक्ताओं ने सहकारी समितियों के सचिवों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पुरुषोत्तम सती, अयोध्या प्रसाद, बदरी प्रसाद, जयंती प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद और हृदयराम का कहना है कि काश्तकारों के लिए सहकारी बैंक की ओर से दो फीसदी ब्याज दर पर ऋण वितरित किया जा रहा है। ऋण के लिए सभी पत्रावलियां पूर्ण कर ली गई हैं, लेकिन बीते 19 फरवरी से सहकारी मिनी बैंक के सचिवों की हड़ताल से ऋण योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार को जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेकर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed