{"_id":"5aa6b5624f1c1b91778b50e0","slug":"152087509110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाताल गंगा में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाताल गंगा में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। तीन दिन से लापता बेमरु गांव के युवक का शव सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास मिल गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
बीते दस मार्च को अंकुश नेगी (22) पुत्र अनसूया नेगी ग्राम बेमरु, पीपलकोटी अपनी बाइक से हेलंग जा रहा था, लेकिन तब से वह लौटकर घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। सोमवार को परिजनों के साथ ही चमोली थाना पुलिस टीम ने बदरीनाथ हाईवे पर अंकुश की खोजबीन की। इस बीच शाम तीन बजे पाताल गंगा में हाईवे से डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में अंकुश का शव और बाइक पड़ी मिली। इसके बाद जोशीमठ कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।