फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलन संचालन के लिए गठित की कोर कमेटी

आंदोलन संचालन के लिए गठित की कोर कमेटी

Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन संचालन के लिए गठित की कोर कमेटी
श्रीनगर। गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग के लिए आंदोलित आंदोलनकारियों ने कोर कमेटी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से गंगा थपलियाल को श्रीनगर, गैरसैंण राजधानी आंदोलन का संयोजक चुना गया। वहीं एक अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट आई है।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए संजय घिल्डियाल व प्रवीण सिंह का अनशन 6वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अनशन स्थल पर आयोजित बैठक में आंदोलन को सुचारु रूप से चलाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गंगा थपलियाल को आंदोलन का संयोजक चुना गया। जबकि संजय घिल्डियाल, प्रवीण सिंह, राजीव विश्नोई, बसंती भट्ट, देव सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, बृजेश भट्ट, विभोर बहुगुणा, हिमांशु अग्रवाल, उम्मेद सिंह मेहरा, भरत सिंह कंडारी, विजय लक्ष्मी उनियाल, त्रिलोक सिंह रावत, भरत सिंह धनाई, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुधाकर बाबुलकर, अंजना घिल्डियाल, उमा घिल्डियाल, शंकर, भोपाल सिंह चौधरी को कोर कमेटी का सदस्य चुना गया। कोर कमेटी ने गैरसैंण स्थाई राजधानी घोषित होने तक अनशन चलाने तथा आंदोलन को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। पूर्व राज्य मंत्री सरिता प्रधान ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डा. अजय गोयल ने अनशनकारियों का मेडिकल किया, जिसमें अनशनकारी प्रवीण के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed