{"_id":"5aa2bd3f4f1c1bb7758b4873","slug":"15206149572-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ विधायक ने जिले में सौभाग्य योजान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ विधायक ने जिले में सौभाग्य योजान का किया शुभारंभ
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। केंद्र सरकार की ओर से संचालित सहज बिजली हर घर बिजली सौभाग्य योजना का बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने जिले में शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से वर्ष 2018 तक बिजली सुविधा से वंचित जिले के 22 हजार घरों में बिजली के कनेक्शन देने की योजना है। योजना में विद्युत लाइन विहीन गांवों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के कोठियालसैंण के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बदरीनाथ विधायक ने कहा कि इस योजना के माध्यम से देश में बिजली सुविधा से वंचित लोगों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। कहा कि बिजली लाइन विहीन गांवों को उरेडा के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि जिले में योजना के तहत सभी विद्युत सुविधा विहीन परिवारों को सूचीबद्ध कर कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही बिजली लाइन विहीन गांवों और घरों को उरेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा से सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख घाट कर्ण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार, रघुवीर बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, गजपाल सिंह और राजेंद्र ममर्गाइं आदि मौजूद थे।