फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पॉलीथीन और थर्माकोल पर एक्शन में प्रशासन

पॉलीथीन और थर्माकोल पर एक्शन में प्रशासन

Fri, 09 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथीन और थर्माकोल पर एक्शन में प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गंगा के तटीय इलाकों में पॉलीथीन और थर्माकोल निर्मित उत्पादों की बिक्री व इस्तेमाल रोकने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। अपर आयुक्त ने इसके लिए तहसील, नगर निकाय और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की है। अपर आयुक्त ने पकड़ में आने वाले लोगों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने पुलिस, नगर निकाय व तहसील प्रशासन के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अपर आयुक्त ने कहा कि गंगा के तटीय इलाकों में पॉलीथीन और थर्माकोल निर्मित उत्पाद की बिक्री व इस्तेमाल प्रतिबंधित है। लिहाजा 31 मार्च तक पॉलीथिन और थर्माकोल के थोक विक्रेता स्टॉक खत्म कर दें। इसके बाद छापेमारी में पकड़ में आने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने शादी समारोह में भी ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल करने पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त बताया कि छापेमारी के लिए तहसील, पुलिस और नगर निकाय के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। पहली बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना तथा दोबारा पकड़े जाने के दिन तक प्रतिदिन के लिहाज से पांच हजार रुपये के हिसाब से अर्थदंड वसूल किया जाएगा। बैठक में एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी हर गिरि, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी यूएस नेगी, डीपी भट्ट, स्वर्गाश्रम नगर पंचायत से मनमोहन सेमवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय, व्यापारी जयदत्त शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चलाएं जनजागरूकता अभियान
पॉलीथिन और थर्माकोल का इस्तेमाल रोकने के लिए अपर आयुक्त ने सभी नगर निकायों को क्षेत्रों में जनजागरूक अभियान चलाने के लिए कहा है। उन्होंने निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों को जागरूक कर उनसे पॉलीथिन आदि का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करने के लिए भी कहा है।
डंपिंग ग्राउंड में पानी के इंतजाम के निर्देश
हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप नगर निगम के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में निगम के अधिकारियों को पानी की व्यवस्था के लिए नल लगाने के निर्देश अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने दिए हैं।

साफ-सफाई का करें मुकम्मल इंतजाम
अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने सभी नगर निकायों को अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई के इंतजामों को मुकम्मल रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने मायाकुंड में कूड़ेदान हटाने को चल रहे आंदोलन को भी संज्ञान में लिया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन को मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed