फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिंदी के पेपर ने खिलाए छात्रों के चेहरे

हिंदी के पेपर ने खिलाए छात्रों के चेहरे

Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हिंदी के पेपर ने खिलाए छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा ने छात्रों के चेहरे खिला दिए। छात्रों का कहना प्रश्नपत्र काफी अच्छा था। छात्रों ने हिंदी के प्रश्नपत्र से परीक्षा की शुरुआत को अच्छा बताया।
खिर्सू विकासखंड में बोर्ड परीक्षा सात केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 683 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 677 उपस्थित हुए। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित तहसील प्रशासन ने भी निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी एमएल आर्य ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा की शुरुआत अच्छी हुई है। हिंदी का पेपर अच्छा आया था। उम्मीद है कि अन्य विषयों के पेपर भी अच्छे आएंगे।
-स्नेहा पंवार
हिंदी के पेपर ने अच्छी शुरुआत दी है। पेपर उम्मीद से बेहतर हुआ है। शुरुआत अच्छी हुई है। हिंदी के पेपर से मनोबल बढ़ा है।
-निधि
हिंदी के प्रश्नपत्र ने परीक्षा का सारा तनाव दूर कर दिया है। हिंदी के पेपर ने परीक्षा में अच्छी शुरुआत दी है। उम्मीद है कि सारे प्रश्नपत्र बेहतर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्योति

देवप्रयाग में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित
देवप्रयाग। विकास खंड देवप्रयाग के 14 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हो गई। पहले दिन 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ब्लॉक में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा हेतु 1041 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से 513 छात्र और 528 छात्राएं हैं। सोमवार को परीक्षा देने 1029 ही परीक्षार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed