फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिस्टम नहीं बना पाया सड़क, ग्रामीणों ने खुद ही बना दी राह आसान

सिस्टम नहीं बना पाया सड़क, ग्रामीणों ने खुद ही बना दी राह आसान

Sun, 04 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सिस्टम नहीं बना पाया सड़क, ग्रामीणों ने खुद ही बना दी राह आसान

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग ब्लाक के ढुंग गांव तक जब सरकार सड़क नहीं पहुंचा पाई तो ग्रामीणों ने खुद ही सड़क बनाने की ठानी। ग्रामीणों के साथ प्रवासी भी जुटे और दस दिनों में 700 मीटर सड़क बना डाली। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से राह आसान हो गई है लेकिन सड़क पर पड़ने वाले गदेरे में पुलिया और पुश्ता तथा दीवार निर्माण का हो जाए तो ग्रामीणों को सड़क का लाभ हमेशा मिल सकेगा।
ढुंग गांव के नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष नयन कोठियाल ने बताया कि असुविधाओं के चलते गांव में महज 20 परिवार रह गए हैं। कई बार विधायक, विभाग और शासन प्रशासन से गांव में सड़क पहुंचाने की मांग की लेकिन परिणाम सिफर रहा। एक दशक से गांव के लिए डेढ़ किमी सड़क मांग रहे हैं लेकिन सिस्टम गांव तक सड़क नहीं दे पाया। गांव हाईवे से महज एक किमी की दूरी पर है, लेकिन खड़ी चढ़ाई होने के चलते बुजुर्गों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। तब ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर स्वयं ही मिलजुलकर सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने यह बात अन्य जगह रहे रहे परिजनों को भी बताई। चंडीगढ़ में रह रहे प्रवासी सुुशील कोठियाल गांव पहुंच और उन्होंने ग्रामीणों की मदद की। ग्रामीणों ने दस दिनों में गांव में 700 मीटर तक सड़क बना दी है। हालांकि गांव के पास गदेरा होने की वजह से अभी 500 मीटर सड़क की और जरूरत है, जिससे पूरा गांव सड़क से जुड़ जाएगा। नयन ने बताया कि ग्रामीणों ने पूरी सड़क अपनी निजी भूमि में बनाई है। गदेरे में पुलिया और सड़क को पक्की करने के लिए विधायक से निरीक्षण करते हुए मांग की है। सड़क का निर्माण करने में कुलानंद कोठियाल, मनोज कोठियाल, पूर्व प्रधान गजेंद्र प्रसाद कोठियाल, ओमप्रकाश, रमेश कोठियाल आदि ने मदद की।
विज्ञापन


विभाग को दिए जाएंगे प्रस्ताव बनाने के निर्देश
कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ढुंग गांव में ग्रामीणों की ओर से बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया है। सड़क के बाकी काम और पुलिया निर्माण के लिए पूर्व में कर्णप्रयाग लोनिवि को निर्देशित किया गया, लेकिन गांव गौचर लोनिवि के अंतर्गत आने से अब गौचर लोनिवि को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed