फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशन पर बैठे

अनशन पर बैठे

Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन 37वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। 37वें दिन गैड़ गांव के बुजुर्ग शालिग राम मनूड़ी (81) भी आमरण अनशन पर बैठे। समिति के लोगों ने शालिग राम का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आमरण अनशन करने वालों में शालिग राम भी शामिल रहे हैं। वहीं 25 फरवरी से अनशन पर बैठी राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी और महेश पांडे के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 12 दिसंबर 2017 से क्रमिक और 26 जनवरी 2018 से आमरण अनशन चल रहा है। आमरण अनशन पर बैठने वाले आंदोलनकारियों को कई बार प्रशासन की ओर से फोर्स फीडिंग कराई गई, लेकिन लगातार अनशन पर बैठने आ रहे नए आंदोलनकारी प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। वहीं मामला सरकार स्तर का होने के चलते भी प्रशासन के सामने आंदोलन से निपटना चुनौती बना है। शनिवार को 81 वर्षीय बुजुर्ग शालिग राम के क्रमिक अनशन पर बैठने से प्रशासन के लिए और मुुश्किल खड़ी कर दी है। वहीं 25 फरवरी से अनशन पर बैठी बुजुर्ग अनशनकारी धूमा देवी और महेश पांडे के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल भर्ती होने की सलाह दी। डा. विकास का कहना है कि आंदोलनकारियों के वजन में गिरावट के साथ ही डिहाइड्रेशन सहित कई कमियां मिली हैं। वहीं आंदोलन के समर्थन में आंदोलनकारियों ने रामलीला मैदान में नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस दौरान स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह विष्ट, महामंत्री धनीराम, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विष्ट, लक्ष्मण सिंह पंवार, पुष्कर सिंह रावत , मोहनराम टम्टा, कमला पंवार, सरोज शाह, जसवंत विष्ट, देवेंद्र विष्ट, वीरेंद्र प्रसाद जोशी, बलवंत सिंह, मंजू, महेशी, लक्ष्मण खत्री, नंदन नेगी, जशोदा, प्रभास कुमार, सुरेंद्र सिंह रावत आदि कई आंदोलनकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed