फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3 दिन में 3 हेक्टेयर जंगल चढ़ा आग की भेंट

3 दिन में 3 हेक्टेयर जंगल चढ़ा आग की भेंट

Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
3 दिन में 3 हेक्टेयर जंगल चढ़ा आग की भेंट

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत नागनाथ-पोखरी रेंज के जंगल तीन दिनों से धधक रहे हैं, लेकिन वन विभाग अभी तक आग नहीं बुझा पाया है। शनिवार को तहसील प्रशासन, वन विभाग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन चट्टानी भाग और लपटें तेज होने के कारण आग बुझाई नहीं जा सकी। वन अधिकारियों की मानें तो करीब 3 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। आग पर नियंत्रण नहीं होने से वन विभाग की सारी तैयारियों की पोल खुल गई है।
कर्णप्रयाग से लगे पोखरी ब्लाक के बमौथ, सरमोला, सेमीग्वाड् सहित आसपास के गांवों से लगे नागनाथ-पोखरी रेंज के जंगल तीन दिनों से आग से धधक रहे हैं। आग इतनी भयंकर थी कि वह शुक्रवार को सेमी गांव तक पहुंच गई थी। तब ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई और सतर्कता दिखाते हुए आग के आसपास से सूखी घास हटा दी। इससे आग गांव की सीमा से आगे नहीं पहुंच गई। वहीं जंगल में चीड़ की अधिकता होने के कारण यहां दवानल भड़क रही है। वहीं इससे एक सप्ताह पूर्व केदारनाथ रेंज के एंड गांव के जंगल भी जले थे। करीब 20 घंटे में यहां दो से तीन हेक्टेयर जल गए थे। वन विभाग आग के सामने बेबस नजर आया तो बारिश कारण जंगल की आग बुझ पाई। शनिवार को एसडीएम केएन गोस्वामी, डीएफओ अमित कुंवर सहित आसपास के ग्रामीण आग बुझाने की कवायद में जुटे रहे। रेंजर विक्रम सिंह रावत ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चट्टानी भाग होने और लगातार जलती लकड़ियां गिरने से आग बढ़ रही है। जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
विज्ञापन


रायड़ी गांव के चीड़ के जंगल में लगी आग
अगस्त्यमुनि। शुष्क मौसम के कारण बेडूबगड़ और जखोली ब्लाक के रायड़ी गांव के जंगल वनाग्नि की चपेट में हैं। वनाग्नि से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। शुक्रवार दोपहर से मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर बसे गांव के समीप चीड़ के जंगल में आग लगी है। यहां पिरूल पर आग तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ उपद्रवियों की ओर से आग लगाई गई है। वन विभाग के रेंज कार्यालय को सूचना दी गई, लेकिन कोई अधिकारी/कर्मचारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed